ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से गदगद राज्यपाल ने टीम इंडिया को किया राजभवन में आमंत्रित

क्रिकेट विश्व कप में गुजरात के मशहूर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार मैच के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। इससे गदगद राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने टीम इंडिया को राजभवन में आमंत्रित किया है।

राजभवन की ओर से रविवार सुबह जारी एक बयान में बताया गया है कि राज्यपाल ने भारतीय टीम की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही टीम इंडिया को राजभवन में सम्मानित करने के लिए अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है ताकि उन्हें पश्चिम बंगाल के क्रिकेट प्रेमियों की ओर से सम्मानित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *