ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह सेन्ट्रल जेल अधीक्षक को धमकी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय

गिरिडीह, 2 जुलाई । गिरिडीह सेंट्रल जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को मिली धमकी के बाद गिरिडीह पुलिस सकते में है। बताया गया कि धमकी देने वाला शख्स मयंक सिंह है, जिसका संबंध जेल में बंद अमन साहू गिरोह से है। जेल अधीक्षक को इंटरनेशन नंबर से तीन दिन पहले व्हाट्सअप चेटिंग और इसके बाद व्हाटसप काल कर अमन साहू को मोबाइल फोन के साथ कई और सुविधाएं बढ़ाने की मांग मयंक सिंह ने की है। साथ ही जेल अधीक्षक के साथ उनके परिवार पर नजर रखे जाने की धमकी दी है।

गिरिडीह पुलिस का सारा संदेह अमन साहू गिरोह पर ही है। मयंक सिंह से धमकी मिलने के बाद अब जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया मुफ्फसिल थाना को आवेदन देकर केस दर्ज कराने की तैयारी में हैं। धमकी की जानकारी हिमानी प्रिया ने जेल आईजी, डीसी और एसपी को दे रखा है। एसडीपीओ बिनोद रवानी ने बताया कि जेल अधीक्षक का आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। इस धमकी के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय है।

बताया गया कि मयंक सिंह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और उसका असली नाम राजेश मीणा है। झारखंड में अमन साहू के संपर्क में आते ही उसने अपना नाम मयंक सिंह रख लिया। जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने बताया कि अमन साहू के गिरिडीह सेंट्रल जेल में आने के बाद खास नजर रखी जा रही है। क्योंकि, पूरे राज्य में उसके खिलाफ दर्जनों अपराध के केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *