ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली से लापता हुई युवती लोहाघाट में मिली

लोहाघाट (चम्पावत), 03 जून (हि.स.)। लोहाघाट पुलिस ने दिल्ली से लापता एक युवती को यहां वीर कालू सिंह चौराहे से बरामद किया है। लोहाघाट पुलिस ने युवती को दिल्ली पुलिस के सुपर्द कर दिया है।

दिल्ली के द्वारका उपनगर के थाना छाबला से एक युवती बीते दिनों अचानक लापता हो गई थी। इस पर युवती के पिता ने थाना छाबला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने जांच में युवती की लोकेशन लोहाघाट क्षेत्र में पाई। लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने लोहाघाट पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद लोहाघाट एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने युवती की खोज शुरू की। रविवार शाम को युवती को पुलिस ने वीर कालू सिंह चौराहे के पास से घूमते हुए बरामद किया। एसएचओ ने कहा कि युवती की सकुशल बरामदगी की सूचना पर दिल्ली पुलिस युवती के परिजनों के साथ लोहाघाट पहुंची। सोमवार को युवती को दिल्ली पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *