ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में दीवार गिरने से महिला की मौत

गिरिडीह, 3 अगस्त । सरिया थाना इलाके के ग्राम लुतीयानो में शनिवार को मिट्टी की दिवार गिरने से मीना देवी (40) की मौत हो गई। बताया गया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण घर का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इस बीच दीवार गिरने की घटना उस समय जब घर के अन्य सदस्य सो रहे थे और महिला शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी। सूचना पाकर बगोदर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो घटनास्थल पर पहुंचे और उपायुक्त गिरिडीह एवं सरिया बीडीओ से फोन पर वार्ता कर आपदा राहत से मिलने वाली मुआवजा की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *