ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेक्सिको के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी घाना की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

घाना की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मेक्सिको के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी, घाना फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) ने उक्त जानकारी दी।

जीएफए के अनुसार, मैच 14 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाएगा, जिसका स्थान अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

जीएफए ने इस बात पर जोर दिया कि यह मैच नवंबर में 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर और अगले साल जनवरी में अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस (एएफसीओएन) के लिए ब्लैक स्टार्स की तैयारियों का हिस्सा है।

बता दें कि मेक्सिको ने घाना के साथ पिछले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *