ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Gauri Khan FIR : शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानिए क्या हैं मामला ?

लखनऊ : यूपी के लखनऊ में बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है। गौरी खान के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गयी है। गैर जमानती धारा-409 में ये यह FIR दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी, डायरेक्टर महेश तुलसियानी और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर गौरी खान पर यह केस दर्ज किया गया है।

 

जानिए क्या है मामला ?

दरअसल, मुंबई के एक शख्स किरीट जसवंत शाह नाम के व्यक्ति ने तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट के जरिये एक फ़्लैट खरीदा था। जिसके लिए उसने बिल्डर को तकरीबन 86 लाख रुपए दिए थे। जिसके बाद भी बिल्डर ने उस फ़्लैट को किसी दूसरे शख्स को बेच दिया। इस बात से नाराज शख्स ने गौरी खान के खिलाफ एफआई दर्ज कराई है। शख्स का कहना है कि, गौरी खान तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड की ब्रांड एंबेसेडर हैं। उन्हें देखकर उन्हें लगा कि, गौरी खान विश्वसनीय चेहरा हैं, ऐसे में उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-1 पॉकेट डी में फ्लैट बुक करवा लिया, लेकिन उनके साथ धोखा हो गया।

 

ये भी पढ़े :- Assembly Election Result 2023 : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव के नतीजे आज, पढ़े ताजा रुझान

पीड़ित जसवंत शाह ने बताई ये वजह

पीड़ित जसवंत शाह ने बताया कि, ”उन्होंने शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान को लखनऊ स्थित तुलसियानी कंपनी का प्रचार-प्रसार करते देखा था। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने इस अपार्टमेंट में फ्लैट बुक करने का मन बनाया। शिकायत के आधार पर गौरी खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. गौरी के खिलाफ यह केस आईपीसी की धारा 409 के तहत दर्ज किया गया है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *