ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक तक समर स्पेशल ट्रेन से मुंबई का सफर हुआ आसान

कोरोना काल में बंद हुई जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस को शुरू करने के साथ ही रेलवे ने चित्रकूट मंडल को एक और ट्रेन की सौगात दी है। सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक तक समर स्पेशल के रूप में चलेगी। इस ट्रेन से बांदा चित्रकूट से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी।

स्टेशन प्रबंधक कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि 18 अप्रैल गुरुवार को सुबेदारगंज से ट्रेन संख्या 04115 लोकमान्य तिलक के लिए दोपहर 11.15 बजे चलेगी। 12.40 बजे फतेहपुर, 2.10 कानपुर सेंट्रल, 3.50 बजे भरूआ सुमेरपुर, 4.10 बजे रागौल और शाम 5.15 बजे बांदा आएगी। यहां से चित्रकूट के रास्ते सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक होते हुए 4.15 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

यहीं ट्रेन नंबर 04116 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 19 अप्रैल को सुबेदारगंज के लिए शुक्रवार की रात्रि 8.15 बजे से प्रस्थान करेंगी। इन्हीं स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शनिवार को शाम 4.05 मिनट पर जबलपुर, कटनी, सतना होते हुए रात्रि 9.35 बजे चित्रकूट व 11.05 मिनट पर बांदा आएगी। 11.42 रागौल, 12.05 भरूआसुमेरपुर, 2.10 बजे कानपुर व फतेहपुर होते हुए रविवार की सुबह 5.10 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन में 21 बोगी होगी। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यह ट्रेन साप्ताहिक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *