ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यू.एस. ओस्तवाल इंग्लिश एकेडमी में छात्र परिषद का गठन

मुंबई, 17 जुलाई,। नालासोपारा स्थित यू.एस. इंग्लिश एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अलंकरण समारोह धूमधाम एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर एकेडमी में छात्र परिषद का गठन किया गया। योग्य छात्रों को स्कूल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने के लिए छात्रसंघ का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। एकेडमी की सीईओ श्रीमती लॉरेन डेनियल, प्रधानाचार्या श्रीमती कविता दूबे और मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य के जरिए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निर्वाचित हेड गर्ल पीहू मन्ना एवं हेड बॉय मयंक जैन ने अपना परिचय दिया। उन्हें एकेडमी की सीईओ श्रीमती लॉरेन डेनियल, प्राचार्या श्रीमती कविता दूबे के हाथों बैज प्रदान किए गए। विद्यार्थी परिषद ने स्कूल के आदर्श वाक्य को उच्च सम्मान देने की शपथ ली। श्रीमती कविता दूबे ने नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई।

सीईओ श्रीमती लॉरेन डेनियल ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा नेतृत्व, एकता, अनुशासन और नैतिकता में निष्पक्ष और ईमानदार रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने यूएसओइए विद्यालय संगठन की शिक्षा-पद्धति की सराहना करते हुए परिषद के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आनंद ने विद्यालय संगठन की गरिमा एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति एवं विकास में छात्र परिषद की महत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्कूल के विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य के जरिए अतिथियों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *