ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस मुठभेड़ के बाद जजपा नेता रविन्द्र सैनी के तीन हत्याराेपी गिरफ्तार

हिसार, 17 जुलाई। हांसी के जजपा नेता एवं हीरो मोटर्स के स्वामी रविन्द्र सैनी की हत्या करनेे वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हिसार एसटीएफ व हांसी सीआईए प्रथम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंगलवार रात लगभग साढ़े 12 बजे तीनों को हांसी क्षेत्र

के गांव उमरा ड्रेन के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान

तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती

करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े

गए तीनों आरोपितों की पहचान रोहतक जिले के गांव खरक जाटान निवासी 24 वर्षीय योगेश,

जींद जिले के गांव देवरड़ निवासी 20 वर्षीय सचिन उर्फ मंगतू व भिवानी जिले के उपमंडल

तोशाम के समीप स्थित गांव पिंजोखरा निवासी 31 वर्षीय विकास उर्फ काशी के रूप में हुई

है।

मामले के अनुसार हांसी में शहर

के अंदर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार चुंगी के समीप स्थित सैनी मोटर्स

के स्वामी व जजपा नेता रविन्द्र सैनी की 10 जुलाई शाम को 6 बजे तीन शूटरों द्वारा उनके

शोरूम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय रवींद्र सैनी फोन पर

बात करते हुए शोरूम बाहर आया था और इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों द्वारा

गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे आरोपितों

की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी जिसमें तीन शूटरों द्वारा रविन्द्र सैनी को गोलियां

मारने के बाद तीनों सड़क पर मोटरसाइकिल लिए खड़े एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल पर

बैठकर फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *