पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा फाजिलनगर, कुशीनगर में CM योगी का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर के दौरे पर थे , जहाँ उन्होंने कुशीनगर को कई सारी सौगातें दी। जिसमें सीएम योगी का बड़ा ऐलान सामने आया, जहाँ उन्होंने फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ रखा है, माना जाता है की भगवान महावीर और बुद्ध का पावागढ़ से धार्मिक और ऐतिहासिक जुड़ाव है प्राचीन काल में इसे पावानगर कहा था।
क्योंकि इसी पावा में भगवान महावीर ने निर्वाण और परिनिर्वाण प्राप्त किया एवं गौतम बुद्ध ने इसी पावानगर में अपनी अंतिम यात्रा पूरी की, यही कारण है कि यह स्थान जैन धर्म और बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थ मन जाता है।
बीती सरकारों पर सीएम योगी ने कसा तंज
इसी दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर तंज कस्ते हुए कहा कि 2017 से पहले यहाँ जंगल पार्टी का आतंक था, उनका कहना था 9 से 10 साल पहले कुशीनगर कई गंभीर समस्यांओ से जूझ रहा था, जिसमें बीमारियां, बालू माफियाओं के प्रभाव, ज़िले की पहचान जैसी समस्याएं शामिल हैं।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण गरीबी में खाने और रहने का अभाव , किसानों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा।