ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत

राष्ट्रपति भवन में आज (सोमवार) सुबह तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे।

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की है। तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। तंजानिया की राष्ट्रपति आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वो 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *