ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मिर्जापुर में कांवरियों के सेवार्थ लगाया गया शिविर

फारबिसगंज से सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले कांवरियों के सेवा को लेकर मिर्जापुर में कावंरिया सेवा शिविर लगाया गया है।जिसका मंगलवार को फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मौके पर शिविर के आयोजन समिति के सुशील साह ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस सेवा शिविर में कावंरियो की सेवा के लिए खाना पीना,मेडिकल सुविधा,रहने की उचित व्यवस्था किया गया है ।यह शिविर फारबिसगंज रानीगंज मुख्य मार्ग के मिर्जापुर पेट्रोल पंप से आगे लगाया गया है।

मौके पर फारबिसगंज विधायक श्री मंचन केशरी ने कहा कि कहा कि नर सेवा ही सच्चा नारायण सेवा है।खासकर थके हारे बाबा के भक्तों की सेवा करने से अपार पुण्य कि प्राप्ति होती है। अपने जीवन को अच्छे ढ़ंग से जीने के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से भोले बाबा का सेवा करना चाहिए। इस सेवा से जिन्दगी जीने का सही राज छिपा होता है। ऐसे आयोजन से लोगो में भक्ति भाव का उर्जा संचारित होता है। ऐसे आयोजन के लिए संस्था और संस्था के कार्यकर्ताओ के प्रति विधायक ने आभार व्यक्त किया।उदघाटन के मौके पर विधायक के अलावा भाजपा नेता अविनाश कन्नौजिया अंशु,रेणुगाँव मंडल अध्यक्ष बिपिन मेहता,पूर्व मुखिया सदानंद साह,युवा मोर्चा जिला मंत्री अर्णव सिंह गोलू,अवधेश विश्वास,श्याम साह,मनोज मेहता,उमेश मेहता,प्रदीप साह,चंदन साह, महेश साह,जयप्रकाश साह,मोदनारायन मेहता,मन्नी मेहता,इंद्रदेव साह,मुकेश साह,सोनी देवी,मधु देवी,कंचन देवी,गीता देवी,नीलम देवी,अभिषेक साह,जयप्रकाश ठाकुर,नितेश साह,रत्नेश सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *