ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन हुई महाकाल बाबा की पूजा

रुईधासा महाकाल मंदिर मे दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को बाबा श्रीमहाकाल की पूजा कामाख्या से आए पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।

दो दिवसीय महाकाल महोत्सव 3 जुलाई को शुरू हुई थी। मंदिर के पुजारी गुरु साकेत व शक्तिपीठ कामख्या से आए मंहत के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्रीमहाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ महाकाल महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव को लेकर भक्ताें का उत्साह चरम पर था। महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर सहित महाकाल बाबा की प्रतिमा को भी आकर्षक फूल मालाओं से सजाया गया था। जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। गौर करे कि इससे पहले सोमवार की देर शाम कलश विसर्जन को लेकर महाकाल मंदिर के पुरोहित साकेत बाबा के सान्धिय में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी।

विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा यात्रा प्रेमपुल पहुंची। प्रेमपुल स्थित नदी में कलश का विसर्जन किया गया। फिर नये कलश में जलभर कर शोभायात्रा मंदिर पहुंची और बाबा श्री महाकाल के महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महाकाल महोत्सव को लेकर बिहार, बंगाल, नेपाल सहित दूर-दराज क्षेेत्रों से भी पूजा-अर्चना के लिए भक्ताें का आगमन हुआ था। गौर करे कि इस दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दौरान महाकाल बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

पूरे बिहार में महाकाल बाबा की एकमात्र मंदिर किशनगंज में है। जहां भक्तों की हर मुरादें पूरी होती है। महाकाल महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष सहित वरुण कुमार, अमित राज, शंकर केसरी, नितम, शुभ कुमार सिंह, श्रेय कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष सत्यम चारुस्त सहायक कोषाध्यक्ष मीरा सिन्हा आदि जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *