ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जूनियर भारतीय महिला हॉकी के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की पांच खिलाड़ी आमंत्रित

रांची, 26 जून। साई सेंटर, बैंगलोर में आठ जुलाई से 31 अगस्त तक जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित है। इसमें झारखंड के पांच खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।

इन पांच खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं तथा एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिला की रहने वाली है। राष्ट्रीय हॉकी कैंप में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *