ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईपीएल का सट्टा लगाते हुए पांच गिरफ्तार, 85 हजार से अधिक की नकदी, मोबाइल पकड़े

जनपद के दो थानों की पुलिस टीम ने सोमवार को आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से हजारों की नकदी, स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर रामलीला ग्राउंड के पास शटर बन्द दुकान से 3 अभियुक्तों दीपक कुमार यादव पुत्र मूलचन्द निवासी आनन्द नगर थाना उत्तर, ऋतिक जिन्दल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी रामलीला चौराहा दममामल नगर थाना उत्तर व शिवम गुप्ता पुत्र पूरनचन्द्र गुप्ता निवासी तिलक नगर थाना उत्तर को आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल पर रुपये पैसों से हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कुल 36250 रुपये, 3 मोबाइल, एक एलईडी मय सैटअप बॉक्स बरामद की है। जबकि इनके तीन साथी अर्जुन राठौर, भोलू शर्मा व विनय फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि इसी प्रकार थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनिल कुमार सिंह ने सूचना पर अभियुक्त अनुराग पुत्र रविन्द्र महाजन व आशीष महाजन पुत्र रविन्द्र कुमार महाजन को उनके मकान के ग्राउण्ड फ्लोर सागर इंक्लेव स्टेशन रोड कस्बा व थाना शिकोहाबाद से आईपीएल में सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त 49,100 रुपये, एक स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण बरामद किए है।जबकि अभियुक्त मंकुल महाजन पुत्र केवल किशन महाजन निवासी शम्भू नगर थाना शिकोहाबाद फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। एएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों अनुराग व आशीष का आपराधिक इतिहास है। सभी को जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *