ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गीता कॉलोनी इलाके की दुकान में लगी भीषण आग

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक दुकान में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर चार दमकल की गाड़ियां भेजी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान दमकलकर्मियों ने एक बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन लाखों का सामान स्वाहा हो गया।

दमकल विभाग के मुताबिक जिस दुकान में आग लगी थी, वह मिठाई की दुकान थी। जब आग लगी तो उसमें एक बुजुर्ग दंपति फंस गया था। फंसे बुजुर्ग दंपति को निकालने में काफी परेशानी हो रही थी। हालांकि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। दोनों को पास के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

दमकलकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना 11 बजे मिली थी। कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि झील खुरेजी के पास मिठाई की दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही चार गाड़ियां मौक पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग किस कारण से लगी, यह स्पष्ट नहीं है। कूलिंग का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *