October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोलकगंज में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 03 अगस्त । गोलकगंज में ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज बताया कि गोलकगंज के नंदनीरपारा रेलवे गेट के पास सीआरपीएफ की 48वीं बटालियन और गोलकगंज पुलिस की छापेमारी में तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर रायपुर प्रथम खंड गांव के इलियास रहमान के रूप में हुई है।

इलियास रहमान पर लंबे समय से ड्रग्स कारोबार में शामिल होने का आरोप है। तस्कर के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। गोलकगंज पुलिस तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.