October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शराब तस्करी मामले में 18 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 9 जुलाई। शराब तस्करी के मुकदमे में पिछले 18 सालों से फरार चल रहे आरोपी पीओ को अपराध शाखा सेक्टर-17 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राकेश है जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मई 2005 में सराय थाने में शराब तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अदालत द्वारा आरोपी को जमानत दे दी गई। इसके बाद आरोपी तारीख पर अदालत से गैर हाजिर रहने लगा। आरोपी को सितंबर 2006 में अदालत द्वारा पीओ घोषित किया गया था जिसकी धरपकड़ का प्रयास लगातार जारी था परंतु आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। अब क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मुजफ्फरनगर में मौजूद है जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.