ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद : अवैध हथियार व जिंदा कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार

अवैध रुप से हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ का अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस सहित पकड़ा है। अपराध शाखा सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने आरोपी आशिफ वासी त्रिरखा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला पुल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से पिस्तौल व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिस्तौल व जिंदा रोंद को अलीगढ़ एएमयी यूनिवर्सिटी के पास किसी अनजान व्यक्ति से 25000 रुपये से अपने दोस्तों में हवाबाजी के लिए शौक के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 प्रभारी जोगिन्द्र की टीम ने देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फिरोज गांव खरेला जिला महोबा उत्तर प्रदेश का हाल में सेक्टर-18 ओल्ड फरीदाबाद सयैद वाडा का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-8 बाईपास रोड शमशान घाट के पास से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड किसी अनजान व्यक्ति से 5000रु में खरीद कर लाया था। आरोपी की अपने पडोसियो से लडाई झगडा चल रहा है जिसके चलते आरोपी देशी कट्टा खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *