ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद: डबल इंजन की सरकार लगातार करा रही विकास कार्य : मूलचंद शर्मा

प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय में निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों की प्रगति के बारे बिंदुवार समीक्षा की।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों से पिछले 1 साल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र मंं चल रहे विकास कार्य के साथ-साथ नए शुरू होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी लोकसभा आम चुनावों के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जो गलियां और सडकें खराब स्थिति में हैं, उन्हें नए सिरे से बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गलियों के निर्माण कार्य के लिए विभाग में प्रकिया चली हुई है। वहीं उन्होंने मोहना रोड नाले की समय समय पर सफाई, मलेरणा रोड के दोनो ओर की बड़ी नालियों की सफाई और मिल्क प्लांट रोड की नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ के आर्य नगर में सीवरेज लाइन डालने और यहां नए कम्युनिटी सेंटर को बनाने के कार्य की आधारशिला जल्द रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रदेश में विकास करा रही है और आज हरियाणा प्रदेश उन्नति के पथ पर है। इसके अलावा जल्द ही बाबा हिरदे राम कुंड के जीर्णोद्धार और बल्लबगढ़ के प्राचीन पथवारी मंदिर के कायाकल्प के कार्य को भी जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में लगातार चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार प्रकट किया। इस बैठक चीफ इंजीनियर वीके कर्दम, एक्सईएन ओपी कर्दम और ड्राफ्ट्समैन मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *