ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो को लगी गोली

जनपद में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच भोर पहर मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने हरचंदपुर के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गोण्डा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के मोराडीह निवासी राजेश कुमार बरुवार अपने एक और साथी के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। दोनों मिलकर बाजार और बैंकों के पास खड़ी बाइकों की डिग्गी खोलकर उसमें रखा सामान पार कर देते थे। क्षेत्र में हुई ऐसी ही कई घटनाओं में चोरी करते हुए दोनों बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

पुलिस लंबे समय से इन दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी। सूचना पर रविवार की भोर में पुलिस ने दोनों बदमाशों का पीछा किया और रोहनिया के हनुमानगंज पुल पर घेराबंदी कर उन्हें रोका। इस पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, 2.22 लाख रुपये नगदी समेत जेवरात बरामद हुए है। रायबरेली के हरचंदपुर निवासी रवि प्रताप अपने साथी सुरेश के साथ त्रिपुला चौराहा स्थित मकान में रहकर इन दोनों को पनाह देता था। बदमाशों की निशानदेही पर दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *