ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टेटेमड़गु में हुई मुठभेड़, वायरलेस सेट व नक्सल सामग्री बरामद

जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत टेटेमडग़ु इलाके में आज गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान मौके पर नक्सलियों का एक वायरलेस सेट और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी व कोबरा की 208 बटालियन के जवान नक्सलियों के किस्टाराम एरिया कमेटी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना हुए थे। इस दौरान टेटेमडग़ु में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बााद इलाके की सर्चिग की जा रही है। जवानों के वापस लौटने पर पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *