ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 29 माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर देर रात कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता है। वहीं घायल जवानों से देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। इधर बीएसएफ के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया है और उन्होंने कहा है कि यह कांकेर की जनता को तोहफा है।

29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर में 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता है। इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षा अधिकारियों को बधाई। छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों के इतिहास की यह सबसे बड़ी सफलता है।

देर रात घायल जवानों से मिले उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात तीन घायल जवानों से मिलने नारायणा अस्पताल पहुंचे। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। इनमें बेड पर लेटे एक जवान ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा- सर हम मरने से डरते नहीं, पूरी बहादुरी से लड़े है और 29 माओवादियों को मार गिराया है।

पहाड़ियों से चलाया गया ऑपरेशन : बीएसएफ डीआईजी

बीएसएफ के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया है और उन्होंने कहा है कि यह कांकेर की जनता को तोहफा है। बीएसएफ के डीआईजी आलोक सिंह ने कहा है कि नई रणनीति का असर है जिससे 29 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि नक्सलियो को चारों तरफ से घेरकर उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया गया और एक तरफ से आई सर्चिंग टीम ने नक्सलियो ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि खड़ी पहाड़ियों से ये पूरा ऑपरेशन किया गया है। डीआईजी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान 17 ऑटोमैटिक वेपन्स जब्त हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *