October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अरुणाचल में भाजपा को दो तिहाई बहुमत की बढ़त, सिक्किम में सतारूढ़ दल वापसी की ओर

पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो तिहाई बहुमत के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। तीन घंटे की मतगणना के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा की मतगणना में भाजपा 13 सीटें जीत चुकी है जबकि 32 पर वह आगे चल रही है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में भाजपा राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

सुबह 10 बजे तक की मतगणना में राज्य के अन्य दलों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनईपीई) 06 सीटों पर, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) 03 सीटों पर और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 03 सीटों पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने यहां 19 उम्मीदवार उतारे थे, पर उसे कहीं भी बढ़त मिलती नहीं दिख रही है।

पूर्वोत्तर के दूसरे राज्य सिक्किम में में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में एसकेएम अपने प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को धूल चटाती नजर आ रही है। सुबह 10 बजे तक की मतगणना में 32 सदस्यीय विधानसभा के लिए एसकेएम 31 सीटों पर आगे चल रही है जबकि एसडीएफ केवल 01 सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.