October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जदयू एक दिवसीय कर्पूरी सभा 10 को करेगी

जनता दल यूनाइटेड के पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक वरिष्ठ जदयू नेता सह प्रदेश राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य फिरोज अंजुम के निज आवास गोपालपुर बहादुरगंज में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष करण लाल गणेश ने की।

बैठक में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कर्पूरी चर्चा के तहत 10 सितंबर 2023 को बहादुरगंज विधानसभा में कर्पूरी सभा का आयोजन तय किया गया। जिसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। उनके साथ कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम, सांसद दिलेश्वर मंडल, पूर्व मंत्री सह विधायक बीमा भारती, पूर्व विधायक विजय सिंह निषाद, सहित अजीम अंसारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से अति पिछला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष करण लाल गणेश, जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी डा. नजरुल इस्लाम, जिला सचिव अनिसुर रहमान, मुजफ्फर आलम, जिला उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ मनोज कुमार सिंह, बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुमताज आलम, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष शीशी कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष टेढ़ागाछ गोविंद सिंह एवं दर्जनों पार्टी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.