ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिपाझार राजस्व सर्किल के आठ गांव बाढ़ की चपेट में

दरंग (असम), 10 जुलाई। असम के 30 से अधिक जिले राज्य में आई दूसरी बार की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस कड़ी में पिछले दो सप्ताह से दरंग जिलांतर्गत सिपाझार राजस्व सर्किल के आठ गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
ब्रह्मपुत्र नद के बाढ़ के पानी से अभी भी सैकड़ों घर बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उनके पास अभी तक कोई सरकारी राशन की व्यवस्था नहीं पहुंची है। हालांकि, राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था करने में जुटी हुई है। स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा प्रतिदिन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन ने पशुओं के लिए भी कोई आवश्यक चारे की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते बाढ़ प्रभावित बेहद परेशानी में दिन काटने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन अंदरुनी इलाकों में अभी भी सरकारी मदद के नहीं पहुंचने का आरोप लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *