October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर को जयंती पर किया नमन

आज (गुरुवार को) महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर की जयंती है। उनका जन्म 13 जून सन 1879 ई. में महाराष्ट्र राज्य के नासिक नगर के निकट भागपुर नामक स्थान में हुआ था। गणेश दामोदर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण सेनानी थे। वे स्वतंत्र्यवीर सावरकर के बड़े भाई थे। सीएम डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा माँ भारती के ओजस्वी सपूत, महान क्रांतिकारी, श्रद्धेय गणेश दामोदर सावरकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ! राष्ट्र की सेवा एवं उन्नति के लिए आप जीवन की अंतिम सांस तक समर्पित रहे। आपके प्रखर विचारों एवं आदर्श जीवन से उत्पन्न दिव्य प्रकाश सर्वदा हम सबके कर्तव्य पथ को आलोकित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.