ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे का प्रसारण करेगा दूरदर्शन

 दूरदर्शन (डीडी) भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे का प्रसारण करेगा। भारतीय टीम इस दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी। यह द्विपक्षीय श्रृंखला 12 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगी।

डीडी दर्शकों को अपनी भाषा में मैच देखने का विकल्प देगा – टी20आई और वनडे सीरीज का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बांग्ला और कन्नड़ में डीडी स्पोर्ट्स के साथ-साथ नेटवर्क के क्षेत्रीय चैनलों डीडी पोधिगई, डीडी सप्तगिरी, डीडी यादगिरी, डीडी बांग्ला और डीडी चंदना पर भी किया जाएगा। ।

टेस्ट मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स पर प्राथमिक प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी संयोजन का होगा।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया एक्शन में होगी और टीम नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या उन नामों में से होंगे जिन पर नजर रहेंगी, जबकि यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ी भी मौके का फायदा उठाना चाहेंगे।

प्राथमिक मीडिया अधिकार धारक के रूप में, फैनकोड पूरी श्रृंखला को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *