ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिव्यांशु पटेल बने मुरादाबाद के नए नगर आयुक्त

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात्रि 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें जनपद के नगर आयुक्त रहे संजय चौहान के स्थान पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। दिव्यांशु पटेल वर्ष 2016 बैच के आईएएस हैं।

इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के रामपुर जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का नया डीएम बनाया गया है। जबकि उनकी जगह फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी रहे संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *