October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाढ़ से निपटने के लिए तैयार जिला प्रशासन, बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट

देश भर में हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है और नदियां उफान पर हैं। इसी के चलते जालौन में जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि जालौन से बेतवा और यमुना नदी गुजरती है और यहां यमुना नदी से कई गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। जिसको देखते हुए जालौन जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि अभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं लेकिन आगामी खतरे को देखते हुए जिले में 27 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में दवाई, राशन समेत अन्य सुविधाएं समय से पहुंचाई जा सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ का खतरा रहता है वहां के ग्रामीण पहले से ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं जिससे कि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.