ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार होंगे दिनेश शर्मा

राज्यसभा सासंद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने डाॅ. दिनेश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। डाॅ. दिनेश शर्मा अभी विधान परिषद सदस्य हैं।

उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। 05 सितम्बर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 सितम्बर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। हरिद्वार दुबे (राज्यसभा सदस्य भाजपा) का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवम्बर, 2026 में समाप्त होना था। राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *