October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप मुख्यमंत्री साव आज ओड़िशा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बुधवार को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में वहां के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे 12 जून को सवेरे 10:20 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विमान से रायपुर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:20 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। श्री साव शाम चार बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे शाम पौने आठ बजे भुवनेश्वर से विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने नौ बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.