ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, रेल यातायात बंद

राष्टीय राजधानी दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज (पुराना यमुना पुल ) पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 को पार गया। सोमवार रात 11 बजे यहां जलस्तर 206.04 मीटर पर पहुंच गया। इस वजह से आज (मंगलवार) सुबह छह बजे से इस ब्रिज पर रेल यातायात बंद कर दिया गया है। रेल यातायात निलंबत करने की घोषणा उत्तर रेलवे ने की है।

राष्ट्रीय राजधानी में उफनाती यमुना नदी का रौद्र रूप देखकर तटीय क्षेत्रों बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। तटीय क्षेत्र में रहने वाले परिवारों ने पलायन शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि फिलहाल दिल्ली को बरसात से राहत नहीं मिलने वाली।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा से तमाम सड़कें तालाब बन चुकी हैं। यमुना नगर हथिनी बैराज कुंड से एक लाख 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उसके यहां पहुंचने पर यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ जाएगा। सिंचाई विभाग ने दिल्ली प्रशासन को आगाह करते हुए बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *