ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं 19-20 जुलाई की रात साढ़े चार घंटे अस्थाई रूप से बंद रहेंगी

नई दिल्ली, 16 जुलाई । दिल्ली में रेलवे की पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सभी सेवाएं 19-20 जुलाई की मध्यरात्रि को साढ़े चार घंटे तक अस्थाई रूप से बंद रहेंगी।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य के लिए दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं जैसे आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं 19 जुलाई को मध्यरात्रि 11.45 बजे से 20 जुलाई को तड़के 4.15 बजे तक लगभग साढ़े चार घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *