ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौका दुर्घटना में डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद

धुबड़ी (असम), 29 जुलाई । गौरीपुर में गदाधर नदी में नाव दुर्घटना में लापता हुए दो व्यक्तियों में से एक का शव आज बरामद किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात्रि के करीब नौ बजे शबीनुर रहमान नामक युवक अपने पिता के साथ छोटी नाव से नदी पार कर रहा था। तभी नाव अचानक नदी के बीच में डूब गयी।

स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गौरीपुर पुलिस एसडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने पूरी रात अभियान चलाकर आज सुबह पिता उल्लाबस का शव बरामद किया। पुत्र शबीनुर रहमान की तलाश जारी है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धुबड़ी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। एसडीआरएफ शबीनुर रहमान की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *