ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध हालात में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव

बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित चौरी बहियार की है। मृतक धर्मपुर निवासी गणेश कुमार सिंह है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

परिजन ने बताया कि रामानुज सिंह का छोटा पुत्र गणेश कुमार सिंह धर्मपुर चौक पर सड़क किनारे छोटा-मोटा दुकान चलाकर जीवन यापन करता था। बीते रात एक बोरा धान लेकर चुरा बदलवाने के लिए वह खांजहापुर जाने के लिए घर से निकला था। काफी देर के बाद भी वापस नहीं लौटने पर परिजन ने फोन करना शुरू किया तो तीन बार फोन रिसीव नहीं हुआ। चौथी बार कॉल किए जाने पर अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया, इससे परिजन डर गए।

रात भर परिजन काफी खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह में खोजबीन के दौरान चौरी बहियार स्थित सड़क किनारे के गड्ढे से उसका शव बरामद किया गया। मौके पर से मोटरसाइकिल भी मिल गया, लेकिन मोबाइल का कुछ पता नहीं चला है। फिलहाल मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *