ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिरोजाबादः पति-पत्नी के शव बरामर, जांट में जुटी पुलिस

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की देर रात पति-पत्नी के शव घर में अलग_अलग कमरों से बरामद हुए है। पत्नी की संदिग्ध तो वहीं पति की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला खुदकुशी का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकोहाबाद सीओ देवेंद्र सिंह के मुताबिक, रविवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि मेला बाला बाग इलाके में पति और पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शिकोहाबाद हरवेंद्र मिश्रा और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों ने परिजनों से घटना के बारे में छानबीन की। मृतक युवक का नाम दीपक यादव (30) है और उसकी पत्नी का नाम शशि यादव (27) है। दोनों मेला बाला बाग के ही रहने वाले थे। परिजनों से पूछताछ के बाद सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था। रविवार शाम को भी दोनों के बीच गोल्ड ज्वेलरी को लेकर झगड़ा हुआ था।

सीओ ने बताया कि दीपक के शव के पास अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। आशंका है कि पहले दीपक की पत्नी शशि ने किसी तरह खुदकुशी की होगी और फिर दीपक ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मृतका शशि के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *