ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निजी स्कूलों की मान्यता और क्रमोन्नति के आवेदन की तिथि बढाई

प्रदेश के निजी स्कूल आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए मान्यता व क्रमोन्नति के ऑनलाइन आवेदन अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निदेशक आशीष मोदी ने संशोधित टाइम फ्रेम जारी किया है।

संशोधित टाईम फ्रेम के अनुसार निदेशालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए गैर सरकारी क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्तर की क्रमोन्नति, अतिरिक्त संकाय, विषय, माध्यम, भवन, स्थान, वर्ग, नाम और माध्यम परिवर्तन, वर्चुअल विद्यालय मान्यता, प्रबन्ध अन्तरण, मान्यता समर्पण एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के अतिरिक्त अन्य बोर्ड से संबंद्धता प्राप्त किये जाने के लिए एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। अब निजी स्कूल निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *