October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दादर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई के व्यस्ततम रेलवे स्टेशन दादर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने पालघर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इस धमकी के बाद दादर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की आधीरात को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपित ने फोन कर दादर स्टेशन पर बम विस्फोट करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने फोन काट दिया। नागपुर पुलिस ने इस धमकी की जानकारी मुंबई पुलिस को दी और तत्काल दादर स्टेशन पर बम डिटेक्टर और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची । दादर स्टेशन पर शनिवार तड़के तक गहन छानबीन जारी रही लेकिन कहीं बम न मिलने से पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।

इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम ने धमकी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित ने पालघर जिले के पेल्हार इलाके से धमकी भरा फोन किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान विकास शुक्ला के रूप में की गई। इस मामले में पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपित ने बताया कि उसने अलर्ट करने के लिए फोन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.