ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 0.04 डॉलर यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 82.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *