ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीआरपीएफ 195वीं बटालियन द्वारा किया गया वृक्षारोपण

सीआरपीएफ 195वीं बटालियन द्वारा मंगलवार को सातधर कैम्प बारसूर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के तहत विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर कमांडेंट राजीव कुमार ने पौधरोपण से स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन में पेड-पौधों की महत्ता के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पेड़/पौधे पर्यावरण में कार्बनडाई आक्साईड को अवषोशित कर जीवन के लिए प्राण वायु ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। बटालियन द्वितीय कमान अधिकारी सुभाषचन्द प्रसाद, उप कमाण्डेन्ट संजीव शर्मा, सहायक कमाण्डेन्ट हिमांशु सहित अधिनस्थ अधिकारी, जवान, हितामेटा स्कूल के अध्यापक व बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *