October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डमटाल में 50.46 ग्राम चिटटा सहित भाई बहन गिरफ्तार

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल के अन्तर्गत भाई बहन से 50.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

डमटाल पुलिस ने नशे के लिए विख्यात छन्नी गांव में दबिश देकर नशा तस्करों के खिलाफ इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों में गोविंदा पुत्र अजय कुमार निवासी छन्नी तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा व उसकी बहन रोशनी देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी गन्ना डाकखाना हरिपुर तहसील फिल्लौर, जिला जालन्धर पंजाब शामिल हैं।

एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपी महिला अपने मायके छन्नी आई हुई थी। इस दौरान उसके मायके के रिहायशी मकान से 50.46 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाई बहन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनको गिरफतार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि उपरोक्त नशा गिरोह में शामिल दोनों आरोपी शातिर व अभ्यस्थ अपराधी हैं जिन पर और भी कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि उक्त महिला यह चिट्टा पंजाब से अपने साथ लाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.