ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ी

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मनी लांड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ा दी है। सोमवार को के. कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। के. कविता को सीबीआई ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता भी साजिश में शामिल थी। इसके पहले के. कविता आबकारी घोटाला के मनी लांड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में थी। सीबीआई ने के. कविता से 6 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी। 5 अप्रैल को कोर्ट ने सीबीआई को के कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी।

ईडी के मुताबिक इंडो स्पिरिट्स के जरिये 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। ईडी के मुताबिक कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो समन भेजा था लेकिन कविता ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं हुईं, जिसके बाद ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *