ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेक्स रैकेट चला रहे थे दंपति गिरफ्तार

राजधानी दून में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने एक लग्जरी कार, तीन मोबाइल, हजारों की नगदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

बीते कुछ दिनों से थाना राजपुर व एएचटीयू को सूचनाएं मिल रही थीं कि काफी समय से एक दंपति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार का रैकेट चलाकर महिलाओं की सप्लाई कर रहे हैं। इन सूचनाओं पर थाना राजपुर पुलिस और एएचटीयू टीम ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उक्त सूचना सही हैं।

इस पर संयुक्त टीम द्वारा एक सूचना के बाद 15 अगस्त की रात को कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जब एक होंडा अमेज कार को रोका और उसमें बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपने आपको पति-पत्नी बताते हुए अपना नाम संदीप अग्रवाल पुत्र रामधन अग्रवाल और सपना अग्रवाल पत्नी संदीप अग्रवाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर मोड़ जनपद हरिद्वार बताया।

वाहन में पीछे बैठी दो महिलाओं के बारे में पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर कार चालक संदीप अग्रवाल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सपना अग्रवाल देहरादून के अलग अलग क्षेत्रों में देह व्यापार को महिलाओं को सप्लाई करने का काम करते हैं और इसी क्रम में वे पीछे बैठी दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। गाड़ी की चेकिंग पर गाड़ी में काफी आपत्तिजनक सामान भी पुलिस को मिला।

पूछताछ में गाड़ी में बैठी दो महिलाओं ने बताया कि अपनी गरीबी और मजबूरी के कारण और इन दोनों पति-पत्नी के पैसों का लालच दिए जाने से यह अवैध कार्य कर रहें थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि यह दोनों पति-पत्नी पिछले काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे हैं। ये लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से सम्पर्क करते थे और डिमांड के अनुसार बाहर से लड़किया बुलाकर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते थे। ये लोग एक स्थान में छह से सात महीने से ज्यादा किराये पर नही रहते ताकि आसपास के लोगो को इन पर ज्यादा शक न हो। पुलिस ने उनके पास से 1800 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *