ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आगरा में भी पांव पसार रहा कोरोना, तीन साल का बच्चा और 68 साल के बुजुर्ग संक्रमित

आगरा में दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें एक 68 साल के बुजुर्ग और तीन साल का बच्चा शामिल है। दोनों की स्थिति ठीक है और होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क वालों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का दावा किया है। बाह के रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग 8 जून को नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज कराने गए थे। वहां उनकी 11 जून को जांच कराई गई। उनकी 12 जून को रिपोर्ट आई जिसमें वह संक्रमित पाए गए। इलाज के बाद वह वापस बाह लौट आए हैं। उनकी स्थिति ठीक बताई गई है। इसलिए विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट किया है।

इसी तरह फरीदाबाद का रहने वाला 3 साल का बच्चा जयपुर हाउस में अपनी नानी के घर आया है। उसे कई दिनों से जुकाम, सर्दी और खराश की दिक्कत थी। परिजनों ने इसकी जांच कराई तो रिपोर्ट पाजीटिव आई। सीएमओ ने बताया कि दोनों ही संक्रमितों की हालत ठीक है। सभी के परिजन और संपर्क वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। सभी वैक्सीनेटेड हैं। इसलिए कोई खतरा नहीं है।

आगरा में अब तक पाए गए आठ संक्रमित

आगरा में अब तक कुल आठ संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन बाहरी जिलों के थे। आगरा में उनका इलाज हुआ था। यानि जिले के कुल 5 संक्रमित हैं। इनमें से फिरोजाबाद के मरीज की एसएन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शेष सभी इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इस समय यही दो ताजा मरीज सक्रिय हैं।

निजी लैब में हुई सभी संक्रमितों की जांच

सभी संक्रमितों की जांच निजी पैथोलाजी लैब में कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने किसी की जांच नहीं कराई है। यानि वह कागजातों में संक्रमित नहीं माने जाएंगे। बता दें कि निजी लैब में संक्रमित आने के बाद भी विभाग उनके नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कालेज में कराता है। यहां संक्रमित पाए जाने पर ही पुष्ट माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *