ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ठाणे में कबाड़ी से रिश्वत मांगने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, 24 जुलाई। ठाणे जिले में अंबरनाथ के शिवाजीनगर में एक कबाड़ी से रिश्वत मांगने वाले दो पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। इस मामले की गहन छानबीन एसीबी की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कर्मी चंद्रकांत बबन शिंदे और सचिन सदाशिव माने ने इसी क्षेत्र के एक कबाड़ी की गाड़ी जब्त कर लिया था और गाड़ी छोडऩे के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की छानबीन की और मंगलवार को शाम को शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन का मामला दर्ज कराया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *