ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चातुर्मास में ब्रज की यात्रा स्वर्ग के समान : गोविंद गोपाल दास

कुशीनगर, 24 जुलाई । अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) के तत्वाधान में ब्रज क्षेत्र की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों से भरी दो बस बुधवार सुबह कसया से रवाना हुई। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर बस यात्रियों को रवाना किया। प्रतिनिधि सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर यात्रा की सफलता की कामना की। इसके पूर्व नगर में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष से नगर गूंज उठा। चतुर्थ आठ दिवसीय वार्षिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश भी जायेंगे।

इस्कान केंद्र से निकली संकीर्तन यात्रा रोडवेज, गांधी चौक, मुख्य मार्ग, गोलाबाजार होते हुए नेशनल हाईवे पहुंची। जहां यात्री बस में सवार हुए। इस अवसर पर

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। इससे न केवल आत्मकल्याण होता है बल्कि समाज और देश का भी भला होता है।

इस्कान केंद्र के प्रमुख गोविंद गोपाल दास ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि वेद-पुराणों में ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा का बहुत महत्व है। ब्रज भूमि भगवान श्रीकृष्ण एवं उनकी शक्ति राधा रानी की लीला भूमि है। इस परिक्रमा के बारे में वारह पुराण में बताया गया है कि पृथ्वी पर 66 अरब तीर्थ हैं और वे सभी चातुर्मास में ब्रज में आकर निवास करते हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, आरएसएस के प्रतिनिधि मनीष कुमार श्रीवास्तव, सभासद संघ के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, भाजपा नेता अमिय गुप्त, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट आदि ने सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रियों में उमेश चंद गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक सुधा रानी,संजय मद्धेशिया, अमित जायसवाल, विजय मद्धेशिया, अमन मद्धेशिया, हीरा वर्मा, पूनम, नरेंद्र जायसवाल, सुनीता, सिद्धि, नरेंद्र वर्मा, शुभम, आद्या आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *