ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जींद:रणदीप सुरजेवाला के कार्यक्रम में हंगामा, माइक छीनने का प्रयास

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी आज उस समय चरम पर पहुंच गई जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रघुबीर भारद्वाज द्वारा रविवार को आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता ने सुरजेवाला के आगे से माइक छीनने का प्रयास किया और सुरजेवाला पर कांग्रेस को बांटने का आरोप लगाया। गुस्साए सुरजेवाला समर्थकों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

हंगामा करने वाले व्यक्ति का संबंध कथित तौर पर कांग्रेस के हुड्डा गुट से बताया जा रहा है। सुरजेवाला जब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो यहां मौजूद एक व्यक्ति ने हंगामा शुरू कर दिया और माइक के तार को खींच लिया। जिस पर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता बिफर गए और व्यक्ति को पकड़ कर बाहर ले गए और उसकी जमकर पिटाई की। तार खींचने वाले व्यक्ति की पहचान सज्जन रेढू ईगराह के रूप में हुई है। यहां हंगामा करने वाले व्यक्ति ने हंगामा करते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला गुटबाजी करके कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं।

हंगामा करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह पुराना कांग्रेसी है और गांव इगराह निवासी सज्जन है, सुरजेवाला गुटबाजी करके कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। वहीं रणदीप सुरजेवाला वाले ने कहा कि व्यक्ति ने शराब पी हुई है, गर्मी ज्यादा होने के कारण शराब ज्यादा चढ़ गई है। सुरजेवाला ने कहा कि उनकी रैली को खराब करने के लिए भाजपा-जजपा के लोग ऐसे लोगों को भेज रहे हैं। बाद रैली स्थल को बाहर से पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई।

यहां रणदीप सुरजेवाला रूके नहीं और उन्होंने अपना भाषण जारी रखा। करीब आधे की घंटे के हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी तथा कुमारी सैलजा इन दिनों एकजुटता के साथ अलग कार्यक्रम कर रहे हैं जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गुट के विधायकों के साथ अलग कार्यक्रम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *