ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उबाल, प्रदर्शन

 मणिपुर की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उबाल है। रविवार को पार्टी के प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में यहां कचहरी वरूणानदी के शास्त्रीघाट पर कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

दर्जनों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर निशाना साधने के साथ मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन एसीपी कैंट का सौंपा। प्रदर्शन में पार्टी के पवन तिवारी,मुकेश सिंह,अखिलेश पांडेय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *