ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेंजामिन नेतन्याहू का पेसमेकर प्रतिरोपण ऑपरेशन हुआ

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (73) का आज सफल पेसमेकर प्रतिरोपण ऑपरेशन हुआ। यह ऑपरेशन ऐसे समय हुआ, जब न्यायिक सुधार विधेयक पर संसद में अगले कुछ दिनों में मतदान होना है।

पिछले हफ्ते नेतन्याहू को गलील सागर की यात्रा के दौरान चक्कर आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेतन्याहू का पेसमेकर प्रतिरोपण ऑपरेशन रविवार तड़के रामत गन स्थित शेबा मेडिकल सेंटर में हुआ।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। नेतन्याहू अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नेतन्याहू के ऑपरेशन के दौरान उप प्रधानमंत्री एवं विधि मंत्री यारिव लेविन ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *